16 सीटर जीप में 60 सवारियां, राजस्थान का वीडियो हुआ वायरल
बांसवाड़ा (राजस्थान) में 16 सीटर जीप में सवार 60 लोगों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। जीप पर बोनट से छत और स्टेपनी तक पर लोग लटके दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने कई ओवरलोड वाहनों के चालान काटे हैं। इलाके में बसों की कमी बताई जा रही है।