सूरत (गुजरात) निवासी विस्पी खराड़ी ने दोनों ओर 160-160 किलोग्राम+ वज़नी हर्क्यूलिस पिलर्स को 2 मिनट 10.75 सेकेंड तक थामे रखकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 16 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना चुके विस्पी फिटनेस एक्सपर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और ऐक्टर/मॉडल भी हैं। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी खराड़ी के रिकॉर्ड का वीडियो X पर रिपोस्ट किया है।