सिएटल से शिकागो जा रही एक ट्रेन शनिवार को पटरी से उतर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय रेलमार्ग यात्री निगम 'ऐमट्रैक' ने बताया कि ट्रेन में 147 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स सवार थे। एक चश्मदीद के मुताबिक, कम-से-कम 4 बोगियां ट्रैक के ऊपर और नीचे पलट गई थीं।