रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि यूनेस्को द्वारा घोषित किए गए एशिया पैसिफिक अवॉर्ड्स में मुंबई के 169 साल पुराने भायखला रेलवे स्टेशन के पुनरुद्धार कार्य को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए मेरिट पुरस्कार मिला है। वैष्णव ने पुनरुद्धार कार्य के बाद स्टेशन के नए लुक की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।