वेस्ट लंदन में बुधवार को 16-वर्षीय ब्रिटिश सिख अश्मीत सिंह की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्तों के अनुसार, लुटेरों ने अश्मीत का गुच्ची ब्रैंड का बैग छीनने के लिए हमला किया था, जो असल में नकली था। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, वह 28वां किशोर है जिसकी 2021 में लंदन की सड़कों पर हत्या हुई है।