inshorts

16-वर्षीय लड़की से गैंगरेप के आरोप में महाराष्ट्र में मर्चेंट नेवी कर्मचारी सहित 3 अरेस्ट

ठाणे (महाराष्ट्र) में 16-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों में एक मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है जबकि दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को एक फ्लैट में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।