16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी 29 अक्टूबर को यूरोप जाएंगे: एमईए

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन और सीओपी-26 के वैश्विक नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 अक्टूबर 2021 को यूरोप रवाना होंगे। 2 नवंबर 2021 तक अपनी 5 दिवसीय अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रोम, इटली व ग्लास्गो में रहेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।