ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कैनरा बैंक के शेयर की कवरेज करते हुए इसे 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹150 तय किया है जो बैंक के शेयर के मौजूदा स्तर से 17% अधिक है। यूबीएस की रिपोर्ट में बैंक की मज़बूत लोन वृद्धि, बेहतर लिक्विडिटी और कम लोन-डिपॉज़िट रेशियो को प्रमुख सकारात्मक पहलू बताया गया है।