17,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी बोइंग

बोइंग ने 17,000 कर्मचारियों (अपने वैश्विक कार्यबल का 10%) को नौकरी से निकालने के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। बकौल कंपनी, यह कदम लागत में कटौती के लिए उठाया गया है। बोइंग ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को 60 दिनों का नोटिस मिलेगा। कंपनी ने कहा, "हम कर्मचारियों का...साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"