17 की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप याहू को बेचने वाले उद्यमी ने ट्विटर को बेचा अपना चैट ऐप

17-साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप 'समली' याहू को बेचने वाले 25-वर्षीय ब्रिटिश उद्यमी निक डी'अलोइसियो ने अब अपने चैट ऐप 'स्फेयर' को ट्विटर को बेच दिया है। निक ने 2016 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान स्फेयर को बनाया था जो ग्रुप चैट ऐप बनने से पहले एक रीयल-टाइम क्वेश्चन ऐंड आंसर ऐप था।