17 नवंबर को 'दुनियाभर में छा जाएगा अंधेरा?' वाली अफवाह क्या है?
17-नवंबर को दुनियाभर में ब्लैकआउट होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई है। इसके समर्थन में लोगों ने दावा किया कि एनिमेटेड सीरीज़ 'द सिम्पसंस' के 2023 के एक एपिसोड में 17-नवंबर को होने वाले ब्लैकआउट की भविष्यवाणी की गई थी। यह अफवाह संभवत: अमेरिका के एक सामान्य आपातकालीन अलर्ट परीक्षण से उपजी है जो 17-नवंबर को होना है।