दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय 17 फरवरी से फिर से खुलेगा जिसके तहत सभी अंडरग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज़ की ऑफलाइन क्लास शुरू होंगी। बकौल अधिसूचना, हॉस्टल, कैंटीन व लाइब्रेरी भी 17 फरवरी से खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में सामान्य कक्षाएं शुरू करने को लेकर कई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।