17 वर्षीय लड़की के पीछे पड़ा सांप, परिवार ने कहा- डेढ़ महीने में 7 बार डसा
हाथरस (यूपी) में 17-वर्षीय अनीता के परिवार ने बताया है कि उसे डेढ़ महीने में एक ही सांप ने 7-बार डसा है। परिवार के अनुसार, पिछले चार दिन में सांप ने उसे 4-बार डसा। हालांकि, हर बार पीड़िता अस्पताल ले जाने पर स्वस्थ होकर लौटी है। परिवार के मुताबिक, सर्प मित्र बुलाए गए लेकिन सांप पकड़ा नहीं गया है।