17 वर्षीय सार्थक ने CBSE के OSM पोर्टल की खोली पोल, संसदीय समिति के सामने बताईं खामियां

CBSE के 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम में खामियों को उजागर करने वाले 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत मंगलवार को संसद भवन पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सामने प्रस्तुति दी। सार्थक की प्रस्तुति के बाद कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि समिति अब सीबीएसई के जवाब का इंतज़ार करेगी।

Load More