भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप (मियामी) में अपने आखिरी मैच में विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। 17-वर्षीय प्रग्नानंदा इस इवेंट में 15 अंकों के साथ उप-विजेता रहे जबकि कार्लसन ने 16 अंकों के साथ इवेंट जीता। इससे पहले फरवरी में प्रग्नानंदा ने एयरथिंग्स मास्टर्स और मई में चेसेबल मास्टर्स में कार्लसन को हराया था।