17 वर्षीय लड़की ने नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप पर लगाया होटल में रेप करने का आरोप

नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान व आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके संदीप लामिछाने पर 17-वर्षीय लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। बकौल पीड़िता, लामिछाने ने केन्या के साथ द्विपक्षीय सीरीज़ के लिए रवाना होने से एक दिन पहले 21-अगस्त को काठमांडू के एक होटल में रेप किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।