लखनऊ (यूपी) में बुलेट चला रहे 17-साल के 11वीं कक्षा के छात्र की बस से टक्कर के बाद मौत हो गई। 3 हफ्ते पहले ही जन्मदिन पर पिता ने उसे बुलेट गिफ्ट की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था और उसने पीछे बैठे दोस्त को हेलमेट दे दिया था। दोस्त को चोटें आई हैं।