जूनियर नैशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता 17 वर्षीय पावरलिफ्टर यष्टिका आचार्य की राजस्थान के बीकानेर ज़िले में जिम में अभ्यास के दौरान 270 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग रॉड गर्दन पर गिरने से मौत हो गई है। यष्टिका को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें असिस्ट कर रहे ट्रेनर को भी मामूली चोटें आई हैं।