17 साल तक क्यों छिपाया गया था हरभजन-श्रीसंत थप्पड़कांड का वीडियो? हर्षा भोगले ने बताई वजह
17 साल पहले आईपीएल में हरभजन सिंह के एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने का वीडियो पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी द्वारा जारी किए जाने के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बताया है कि इसे क्यों छिपाया गया था। उन्होंने कहा, "हमने वादा किया था कि इसे...सार्वजनिक नहीं करेंगे क्योंकि...आईपीएल पहले साल में था और यह...उसके लिए अच्छी खबर नहीं होती।"