मिर्ज़ापुर (यूपी) में एक लड़की को 17-वर्ष की आयु तक पीरियड्स नहीं आने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए व जांच में उसके शरीर में पुरुषों के अंडकोष पाए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका शरीर अंदरूनी रूप से लड़कों की तरह विकसित है व उसके पास बच्चेदानी नहीं है। बकौल डॉक्टर, लड़की 'एंड्रोजन इनसेंसिटिविटी सिंड्रोम' से पीड़ित है।