करीब 17 साल बाद भारत लौटी एक विदेशी महिला जयपुर से दिल्ली की तरफ जाते समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुविधाएं देखकर हैरान रह गई। इंस्टाग्राम हैंडल @stayingboundless पर शेयर वीडियो में उसने पुराने दिनों को याद किया। महिला ने बताया कि पहले गड्ढों वाली सड़कों, थकाऊ सफर और साफ-सुथरे टॉयलेट की कमी से सड़क यात्रा करना काफी मुश्किल लगता था।