17 साल से फरार हिज़बुल मुजाहिदीन का आतंकी जम्मू-कश्मीर में किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुरादाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी उल्फत हुसैन को पुंछ (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया है जो करीब 17 वर्षों से फरार था। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी को 2001 में 4 अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था और 2008 में ज़मानत पर छोड़ा गया था।