inshorts

170 लोगों को लेकर दुबई जाने वाले विमान में बम होने की सूचना थी फर्ज़ी: चेन्नई एयरपोर्ट

चेन्नई एयरपोर्ट (तमिलनाडु) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे अज्ञात कॉल के ज़रिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो के दुबई जाने वाले विमान में बम होने की दी गई सूचना फर्ज़ी थी। बकौल अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। दरअसल, इंडिगो विमान को 170-लोगों के साथ सुबह 7:20 बजे रवाना होना था।