172 साल पहले भारत में आज ही के दिन रेल सेवा शुरू हुई थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर लिखा, "16 अप्रैल 1853 को...दोपहर 3:35 बजे 21 तोपों की सलामी के साथ बोरीबंदर से ठाणे के लिए पहली बार 14 डिब्बों की ट्रेन रवाना हुई थी...ट्रेन को तीन इंजन खींच रहे थे...जिनके नाम थे- ‘सिंध, सुल्तान और साहब’।"