17-वर्षीय ओलंपियन एया की ट्यूनीशिया में प्रशिक्षण के दौरान बोट पलटने के चलते हुई मौत

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अनुसार, ट्यूनीशिया की ओलंपियन नाविक एया गिज़गिज़ (17) की प्रशिक्षण के दौरान एक घटना में मौत हो गई। गिज़गिज़ और उनकी जुड़वा बहन नैशनल टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही थीं तभी उनकी बोट तेज़ हवाओं के चलते पलट गई थी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि गिज़गिज़ प्रतिभाशाली नाविक थीं।