एक 17-वर्षीय लड़की ने यूके में 325 ग्राम की बच्ची को जन्म दिया जिसे 20 वर्षों में देश का सबसे छोटा शिशु कहा जा रहा है। बच्ची का जन्म 25 हफ्तों की गर्भावस्था के बाद समय पूर्व (प्रीमेच्योर) 30-दिसंबर 2021 को हुआ था। लड़की और उसके साथी को बताया गया था कि बच्ची के बचने की उम्मीद लगभग नामुमकिन है।