inshorts

17-वर्षीय लड़की ने अपने पिता समेत 28 लोगों पर लगाया कई वर्षों तक रेप करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक 17-वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता और कुछ नेताओं समेत कुल 28 लोगों ने कई वर्षों तक उसका रेप किया। आरोपियों में बसपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता भी शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।