18,000 से अधिक पदों वाली रेलवे की ALP भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

रेलवे ने 18,799 पदों के लिए हुई असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। कई भर्ती बोर्ड में एससी वर्ग की कट-ऑफ ईडब्ल्यूएस वर्ग से ज़्यादा गई है। आरआरबी चंडीगढ़ में जनरल की कट-ऑफ 78.00461, एससी की 73.11170, एसटी की 39.57220, ओबीसी की 74.16170 और ईडब्ल्यूएस की 66.81312 रही है।