18-24 अप्रैल के बीच भारत आएंगे अमेरिकी उप-राष्ट्रपति वेंस, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस 18-24 अप्रैल के बीच भारत और इटली की यात्रा करेंगे। वेंस अपनी भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे व दिल्ली, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी उषा वेंस व तीनों बच्चे भी उनके साथ आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, भारत इस दौरान उनसे टैरिफ को लेकर बातचीत कर सकता है।