रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला वनडे विश्व कप 2025 को जियो-हॉटस्टार पर 185 मिलियन (18.5-करोड़) लोगों ने देखा था। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों की यह संख्या पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के लगभग बराबर है। इसके साथ ही यह टाटा आईपीएल की औसत दैनिक व्यूअरशिप से अधिक है। वहीं, पूरे टूर्नामेंट को कुल मिलाकर 44.6 करोड़ लोगों ने देखा था।