मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 18 से 20 अप्रैल तक 'लू' चलने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल से दिल्ली में अधिकतम तापमान के फिर से 42 डिग्री सेल्सियस पर लौटने की संभावना है। बकौल विभाग, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।