18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट... आज से इंटरव्यू शुरू, राम मंदिर के पहले CEO की तलाश तेज़
राम मंदिर ट्रस्ट ने दान में हेराफेरी के आरोपों के बाद पहली बार पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए जिनके साक्षात्कार अयोध्या में 11-12 अगस्त को हैं। अंतिम चयन के लिए तीन नाम तय किए जाएंगे। CEO पद के लिए शाकाहारी, नशा-मुक्त और 50-70 साल के हिंदू पात्र हैं।