लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार को बताया है कि 2022 के लिए संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को समाप्त होगी। राष्ट्रपति पद का चुनाव भी मॉनसून सत्र के पहले दिन ही होगा। मॉनसून सत्र आमतौर पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता है।