IPO से बंपर कमाई के बाद नवंबर में लगा ब्रेक! 18 नवंबर को खुलेगा अगला इश्यू

सितंबर और अक्टूबर में IPO के जरिए ₹83,887 करोड़ जुटाने के बाद नवंबर में प्राइमरी मार्केट की रफ्तार थम गई है। इस महीने अबतक कोई मेनबोर्ड IPO नहीं खुला है। अब 18-नवंबर को Crystal Crop Protection का करीब ₹550 करोड़ का IPO खुलेगा। वहीं, 123 कंपनियां सेबी की मंजूरी मिलने के बाद बाज़ार में उतरने का इंतज़ार कर रही हैं।