18 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 3 नए आईपीओ खुलेंगे जिसमें ₹10,000 करोड़ का एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ 19 नवंबर को, ₹61.2 करोड़ का लैमोसेक इंडिया का SME IPO 21 नवंबर और ₹99 करोड़ का सीटूसी एडवांस्ड सिस्टम का SME IPO 22 नवंबर को खुलेगा। वहीं, इस हफ्ते नीलम गारमेंट्स, ओनिक्स बायोटेक और मंगल कम्प्यूसॉल्यूशन की लिस्टिंग होगी।