18 पुरुषों के तलाक का जश्न मनाने के लिए एमपी में होने वाला समारोह विरोध के बाद हुआ रद्द

मध्य प्रदेश के भोपाल में 'भाई वेलफेयर सोसायटी' नामक एनजीओ द्वारा 18 पुरुषों के तलाक का जश्न मनाने के लिए प्रस्तावित एक कार्यक्रम कई संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। दरअसल, 18 सितंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम का निमंत्रण-पत्र वायरल हो गया था। निमंत्रण-पत्र में 'जयमाला विसर्जन' और 'पुरुष संगीत' जैसी गतिविधियां होने का ज़िक्र था।