18 महीने बाद 31 अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगी दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 टर्मिनल पर उड़ानें

करीब डेढ़ साल बंद रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टी1 टर्मिनल से उड़ानें 31 अक्टूबर से दोबारा संचालित की जाएंगी। दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक, अभी इंडिगो और स्पाइसजेट की सेवाएं शुरू होंगी। गौरतलब है, दिल्ली हवाई अड्डे के टी3 और टी2 टर्मिनल पर उड़ानें क्रमशः 25 मई, 2020 और 22 जुलाई, 2021 से बहाल हुई थीं।