विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने एक वीडियो ट्वीट कर बताया है कि उनकी कंपनी के कर्मचारी 18 महीने बाद सोमवार से ऑफिस आएंगे। इस वीडियो में कर्मचारियों के टेंपरेचर चेक करने और क्यूआर कोड स्कैन करने समेत कोविड-19 से संबंधित सेफ्टी प्रोटोकॉल को दिखाया गया है। बकौल रिशद, पूर्ण टीकाकरण वाले कर्मचारी सप्ताह में दो दिन ऑफिस आएंगे।