18 लाख साल पुराना मानव दांत जॉर्जिया में मिला; तस्वीर की गई जारी

पुरातत्वविदों को जॉर्जिया में इंसानों की शुरुआती प्रजाति से संबंधित 18 लाख साल पुराना दांत मिला है। दांत की खोज जॉर्जिया की राजधानी बिलीसी से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुई है। यह जगह दमानीसी के पास है जहां 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में 18 लाख साल पुरानी मानव खोपड़ियां मिली थीं।