18 वर्षीय द्रोण देसाई ने गुजरात में स्कूल क्रिकेट में खेली 498 रनों की पारी

गांधीनगर (गुजरात) में मंगलवार को दीवान बल्लूभाई कप अंडर-19 मल्टीडे टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स (लोयोला) के 18 वर्षीय द्रोण देसाई ने 498 रनों की पारी खेली। उन्होंने जेएल इंग्लिश स्कूल के खिलाफ अपनी पारी में 86 चौके व 7 छक्के लगाए। स्कूल क्रिकेट में देसाई एक पारी में 498 या उससे अधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

Load More