18 वर्षीय अमेरिकी गेमर का दावा, हेडफोन लगाने के चलते गोली लगने से बची उसकी जान

अमेरिका के एक 18-वर्षीय गेमर ने रेडिट पोस्ट पर दावा किया है कि हेडफोन लगाने के चलते गोली लगने से उसकी जान बच गई। शख्स ने पोस्ट में लिखा, "एक बुलेट खिड़की से आकर मेरे सिर पर लगे हेडफोन से जाकर टकरा गई...अगर हेडफोन अच्छी क्वॉलिटी का न बना होता तो 18-साल की उम्र में मेरी मौत हो चुकी होती।"