18 साल की उम्र तक निरक्षर रहा शख्स बना कैम्ब्रिज का सबसे कम उम्र का अश्वेत प्रोफेसर

18 साल की उम्र तक पढ़ने व लिखने में असमर्थ रहे जेसन आर्डे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के अब तक के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर बन गए हैं। 37 वर्षीय आर्डे को 3 साल की उम्र में 'ग्लोबल डेवलपमेंट डिले' और 'ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर' होने का पता चला था। आर्डे को सोशियोलॉजी ऑफ एजुकेशन का प्रोफेसर नियुक्त किया गया है।