18 साल से फरार 1992 के मुंबई दंगों के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 1992 के दंगों के एक मामले में 18-वर्षों से फरार चल रहे 47 वर्षीय आरोपी तबरेज़ खान को गिरफ्तार किया है। तबरेज़ ज़मानत मिलने के बाद से फरार था और कोर्ट ने 2004 में उसे वांछित घोषित कर दिया था। बकौल अधिकारी, आरोपी अपनी पहचान बदलकर मलाड में एक रियल एस्टेट एजेंट बनकर काम कर रहा था।