inshorts

180 किमी/घंटे की गति से दौड़ रही 'वंदे भारत-2' में स्थिर दिखा पानी का गिलास, वीडियो सामने आया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'वंदे भारत-2' के स्पीड ट्रायल का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें ट्रेन के 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने के दौरान ट्रेन में रखा पानी से भरा गिलास स्थिर दिखाई दे रहा है। मंत्री वैष्णव ने वीडियो के साथ लिखा, "सुपीरियर राइड क्वॉलिटी। गिलास की ओर देखिए। 180 किमी/घंटे की गति में भी स्थिर।"