inshorts

182 लोगों के साथ उड़ान भर रहे अमेरिकी विमान का इंजन कवर उड़ा, यात्रियों ने शेयर किया वीडियो

अमेरिका में सिएटल से सैन डिएगो जा रहे अलास्का एयरलाइंस के एक विमान के एक इंजन कवर के उड़ने के कारण टेकऑफ के तुरंत बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। एक यात्री ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। हालांकि, 176 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को लेकर जा रहे इस विमान की लैंडिंग सफल रही।