अंग्रेज़ों के खिलाफ 1857 की क्रांति के महानायक तात्या टोपे को 1859 में आज ही के दिन (18 अप्रैल) फांसी दी गई थी। तात्या टोपे, पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना साहेब के करीबी सहयोगी थे। तात्या टोपे ने नाना साहेब के साथ गुरिल्ला युद्ध की कला सीखी थी जिसका उन्होंने 1857 की क्रांति में इस्तेमाल किया था।