186 कॉलेज व करोड़ों की स्कॉलरशिप का ऑफर पाने वाले अमेरिकी छात्र ने चुनी कॉर्नेल यूनिवर्सिटी

186 कॉलेजों से एडमिशन और $10 मिलियन (₹81 करोड़) की विभिन्न छात्रवृत्तियों का ऑफर पाने वाले एक 16 वर्षीय अमेरिकी छात्र ने वहां के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का फैसला किया है। डेनिस मलिक बार्न्स 24 मई को तय समय से 2 साल पहले हाई स्कूल पास कर लेंगे। वह कॉर्नेल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगे।