18-वर्षीय इंग्लिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान दर्शकों द्वारा फेंकी गई बीयर को कैच कर पीया

18-वर्षीय इंग्लिश फुटबॉलर जूड बेलिंगहम ने शनिवार को बुंडेसलीगा मैच के दौरान उन पर फेंके गए बीयर के ग्लास को कैच कर उसे पी लिया। सामने आए वीडियो में दिखा कि बेलिंगहम पेनल्टी गोल दागने वाले टीम के साथी खिलाड़ी की पीठ पर उछले और इसी दौरान उन्होंने विरोधी टीम के फैन्स द्वारा फेंके गए ग्लास को कैच कर लिया।