18-वर्षीय 'बेबी एबी' का केकेआर के खिलाफ नो लुक छक्का जड़ने का वीडियो हुआ वायरल

'बेबी एबी' उपनाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के 18-वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डिवॉल्ड ब्रेविस ने बुधवार को अपने आईपीएल डेब्यू पर केकेआर के खिलाफ एक नो-लुक छक्का जड़ा। ब्रेविस ने पारी के आठवें ओवर में केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की 91.1 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर छक्का लगाया। ब्रेविस का यह छक्का 81 मीटर लंबा रहा।