19 नवंबर को एचएएल निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर वायु सेना को सौंपेंगे पीएम: रक्षा सचिव

रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी (उत्तर प्रदेश) में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना प्रमुख को आधिकारिक तौर पर सौंपेंगे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पीएम मोदी झांसी में राष्ट्रीय कैडेट कोर पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ करेंगे और वह संघ के पहले सदस्य होंगे।